फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest,hiranagar news

जर्जर पुलिया की मरम्मत के लिए सड़क पर उतरे फलापुर के लोग

विज्ञापन
protest,hiranagar news
हीरानगर। फलापुर गांव की सड़क पर जर्जर पुलिया की मरम्मत न करने पर लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो पुलिया कभी भी पूरी तरह से ध्वस्त हो सकती है, जिससे गांव में वाहनों की आवाजाही बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता रमेश कुंडल ने बताया कि पुलिया के दोनों तरफ कोई सुरक्षा दीवार नहीं है। कभी भी यह पुलिया गिर सकती है। यह पुलिया गांव की मुख्य सड़क पर है, अगर यह टूट गई तो गांव का यातायात संपर्क भी टूट जाएगा। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या बता चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या हल नहीं हुई तो विभाग के कार्यालय के बाहर धरना देंगे। प्रदर्शन में वकील चंद, देवराज, चुन्नीलाल, बलदेव राज, रामदास, राजेंद्र कुमार, गोविंद राम, कमल किशोर, मनोहर लाल, अंकुश कुमार, ओंकारनाथ, ललित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed