फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest for wage and other demaands

एनआरएचएम कर्मियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 24 Jun 2016 01:10 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
protest for wage and other demaands
Protest Shimla

 कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताल कर मांगें पूरी करने के लिए दबाव बनाया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे डीईआईसी के प्रबंधक प्रदीप सिंह ने कहा कि उन्हें काम करते हुए दस साल से अधिक हो चुका है। इन दस वर्षों में उन्होंने बिना किसी भेदभाव के कार्य किया है। लेकिन, सरकार ने आज तक एनआरएचएम के तहत काम कर रहे कर्मचारियाें को नियमित नहीं किया है।

विज्ञापन


ऐसे में सभी कर्मचारी भारी तनाव में हैं। प्रदर्शनकारियों में शामिल पूजा शर्मा, पूजा देवी, परमजीत सिंह, वंदना कुमारी आदि ने कहा कि उन्होंने साल में स्टडी लीव, सिक लीव के साथ ऐसी ही अन्य छुट्टियों की मांग की थी लेकिन आज तक सरकार ने उनकी ये छुट्टियां मंजूर नहीं की हैं। ऐसे में दस वर्षों से बिना छुट्टी के काम करते हुए उन्होंने कभी कोई मांग नहीं की।
विज्ञापन


लेकिन अगर उन्हें उनका हक भी नहीं दिया जाएगा तो वह अब आवाज बुलंद करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगें अगर जल्द पूरी नहीं हुई तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे और इस दौरान अस्पताल में अव्यवस्था के आलम के लिए सरकार ही जिम्मेदार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed