{"_id":"56f6e6a64f1c1baf2af15310","slug":"protest-against-the-department-of-drinking-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो/कठुअा
Updated Sun, 27 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
पीएचई कर्मियों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिन पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन द्वारा धरना स्थगित करने के बाद आईटीआई ट्रेंड यूनियन ने पेयजल विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से धरने पर बैठे आईटीआई ट्रेंड कर्मचारियों ने कहा कि वह बंटवारे का वेतन नहीं लेंगे। अगर वेतन आधे कर्मचारियों का है तो उन्हें ही मिलना चाहिए। आधे पैसे को सभी कर्मचारियों में बंटाने की नीति को सहन नहीं किया जाएगा।
धरने का नेतृत्व कर रहे चंदन सिंह ने कहा कि पिछले चार महीनों से कर्मचारी के बकाया वेतन का पैसा आया हुआ है, लेकिन विभाग ने किसी को भी वेतन नहीं दिया।
गत दिवस कुछ कर्मचारियों के साथ बात कर बकाया राशि को सभी में बांटने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस बात को सहन नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले दस महीनों से वेतन के लिए सभी संघर्ष कर रहे हैं। जब वेतन देने की बारी आई तो पैसे को सभी में बांटने की बात कही जा रही है।
उन्होंने कहा कि विभाग में 240 कर्मचारियों का वेतन आना चाहिए लेकिन सिविल विंग का पैसा आया है और मैकेनिकल विंग के कर्मचारियों को भी वही पैसा बांटकर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस नीति के अनुसार किसी को भी पूरा वेतन नहीं मिल पाएगा। प्रदर्शनकारियों में शामिल राजिंद्र कुमार ने कहा कि विभागीय अधिकारियों ने कर्मचारियों के बीच फूट डलवाने का प्रयास किया है लेकिन वह किसी भी सूरत में आधा वेतन नहीं लेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक पूरा वेतन नहीं आता वह वेतन नहीं लेंगे। वेतन देना है तो जिसका वेतन आया उसे जारी किया जाए। अन्य विंग का वेतन जब आए तभी दिया जाए। विभाग भेदभाव और राजनीति कर रहा है।
उन्होंने कहा कि मार्च के अंत तक अगर वेतन जारी नहीं किया गया तो वह उग्र रुख अपना लेंगे।