फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest against smart meter

Kathua News: तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

Thu, 10 Oct 2024 05:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 10 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
protest against smart meter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शहर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत जन जागृति मंच और अंबेडकर सेना मूलनिवासी ने शहर के वार्ड 17 में प्रदर्शन किया गया। इसमें स्थानीय महिलाओं, बच्चों और आम लोगों ने भाग लेकर अपना रोष जताया।
प्रदर्शन के दौरान हाथों में प्लेकार्ड लेकर स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर को सरकार की ओर से की जा रही लूट का साधन बताया। इस मौके पर जन जागृति मंच के अध्यक्ष संजय ने कहा कि जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिए जाने के बाद से यहां संसाधनों की लूट समेत लोगों पर अत्याचार बढ़ गए हैं। स्थानीय लोग बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और शासन व प्रशासन की मार से जूझ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पास जो अपने संसाधन हैं उन्हें लूट कर हमें बिल्कुल ही कंगाल बनाया जा रहा है। वहीं, केंद्र की फांसीवादी भाजपा सरकार जम्मू कश्मीर को टेस्टिंग लैबोरेट्री बना दिया है जिसका उदाहरण हाल ही में जहां लग रहे स्मार्ट मीटर है।
विज्ञापन

वहीं, अंबेडकर सेवा मूलनिवासी के अध्यक्ष प्रदीप अंबेडकरी ने कहा कि हमारे लोग पहले ही बहुत सारी समस्याओं का सामना कर रहे हैं और यह स्मार्ट मीटर सीधा-सीधा लोगों की जेब पर डाका है। हम किसी भी कीमत पर कठुआ में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में मौजूद सुरेश कुमार ने कहा कि सरकार के इस नए फरमान से 400 से 500 तक की दिहाड़ी कमाने वाले मजदूर वर्ग सबसे बुरी तरह से प्रभावित होगा। क्योंकि वह इतने महंगे बिजली के बिल नहीं दे सकते। इसलिए हम स्मार्ट मीटर का पुरजोर विरोध कर रहे हैं यदि इन्होंने स्मार्ट मीटर रोकना बंद नहीं किया तो हम पूरे कठुआ को इकट्ठा करके एक बहुत बड़ा संघर्ष करेंगे। प्रदर्शन में अमन, गिन्नी, अर्जुन, सोनिया, मोनिका, पंकज, शमी, सुरेश, अंकुश, पवन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed