फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest against electricity department

बिजली विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा

Fri, 24 Jun 2016 01:22 AM IST
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
protest against electricity department
Protest Shimla
पंचायत हल्का काह के वार्ड एक रोहट व आसपास के ग्रामीणों ने वीरवार को बिजली विभाग के एईई के दफ्तर के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वह सड़क पर उतर आएंगे।
विज्ञापन


पिछले काफी अर्से से बिजली की समस्या से जूझ रहे रोहट व आसपास के मोहल्ले के ग्रामीणों का गुस्सा आखिर वीरवार को फूट ही पड़ा। ग्रामीणों ने रामकोट स्थित एईई पीडीडी के दफ्तर के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी की। इस अवसर पर बोलते हुए एडवोकेट पंकज बसोत्रा, नारायण दत्त, मखन सिंह, सागर खजूरिया, विमला देवी, शोभा देवी, गायत्री देवी, चंचलो देवी ने बताया कि उनके मोहल्ले में पिछले कई दिनों से बिजली बंद पड़ी हुई है।
विज्ञापन


लिहाजा भीषण गर्मी में उन्हें दिन बिताने पड़ रहे हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी उन्हें दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जिन मोहल्लों में बिजली है, वहां वोल्टेज बहुत कम रहती है। लो वोल्टेज की वजह से उनके कई बिजली के उपकरण खराब हो गए हैं। बार-बार कहने के बावजूद बिजली विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed