{"_id":"56f1a1854f1c1b7304f14d24","slug":"protest-against-capd-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएपीडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएपीडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो/कठुआ
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
राशन के लिए प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत और सीएपीडी विभाग द्वारा राशन कार्ड के लिए आ रही दिक्कतों से परेशान उपभोक्ताओं ने मंगलवार को अंबेडकर मार्ग पर जाम लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने विभाग और अधिनियम के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि जब से अधिनियम लागू हुआ है, लोगों के लिए राशन लेना मुसीबत बन गया है।
प्रदर्शनकारियों में शामिल नरेश शर्मा, पंकज शर्म, ध्यान चंद आदि ने कहा कि पहले तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लोगों को राशन कोटे में प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन दिया जा रहा है, जिससे पूरे महीने में व्यक्ति एक वक्त का खाना ही खा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पेट भर भोजन देने के वादे सरकार के ऐसे पूरे होंगे यह कभी सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि सरकारी राशन के नाम पर बस खानापूर्ति ही की जा रही है।
विज्ञापन
विनोद कुमार, प्रवीण कुमार ने कहा कि सीएपीडी विभाग ने कुछ दिनों पहले राशन लेने के लिए डिपो खुलवाए, लेकिन अभी तक लोगों को राशन कार्ड ही नहीं मिले हैं।
उन्होंने कहा कि ई-सिल्प सभी के पास नहीं है और जब ई-सिल्प लेकर डिपो पर जाते हैं तो डीलर राशन कार्ड देकर विभाग से मोहर लगवाने के लिए कह देता है।
ऐसे में राशन कार्ड एक बार फिर विभाग के पास ही पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कई डिपो संचालक तो राशन कार्ड भी पुराना ही दे रहे हैं। ऐसे में नए कानून के तहत लोगों के लिए राशन लेना तो सबसे मुश्किल काम हो गया है।
उन्होंने कहा कि पहले जब पैंतीस किलो के कोटे के हिसाब से राशन मिलता था तो सब आसान था अब पता नहीं क्यों लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है।
कभी राशन कार्ड तो कभी ई-सिल्प के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। करीब तीन घंटे तक लोगों के प्रदर्शन के बाद विभाग के एडी केवल कृष्ण ने लोगों को आश्वासन दिया और कहा कि वह उनकी मांगों के लिए उच्च अधिकारियों से बात करेंगे।