फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   private schools will not be permitted to take stationary fees

पैसे वसूली पर लटकेगा स्कूलों पर ताला

Fri, 01 Apr 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Fri, 01 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
private schools will not be permitted to take stationary fees
लंच टाइम में सीट को लेकर हुआ था झगड़ा - फोटो : demo

निजी स्कूलों द्वारा फीस के नाम पर विभिन्न वस्तुओं के लिए लिए जाने वाले पैसों पर शिक्षा विभाग रोक लगा सकता है। जिला शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। अब निजी स्कूल स्टेशनरी और यूनिफार्म के नाम पर अभिभावकों से पैसे नहीं ले पाएंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही अन्य कई पहलुओं पर भी शिक्षा विभाग विचार करेगा। इतना ही नहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह निजी स्कूलों में इस प्रकार की प्रक्रिया के लिए विशेष टीम बनाकर छापेमारी तक करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में अगर अब कोई स्कूल नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो स्कूल पर ताला लटक सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व अमर उजाला में छपी खबर के बाद अभिभावकों द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायतें पहुंच रही हैं। जिसके बाद ऐसा फैसला लिया गया है। इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों से निजी स्कूलों के खिलाफ उनके पास काफी शिकायतें आई हैं और शिकायतों में जो पहलु उनके सामने आए हैं। वह निश्चित तौर पर मनमर्जी है और इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वीरवार को उन्होंने परिपत्र बनाने के लिए आदेश जारी किया है और कुछ दिनों में इस परिपत्र की कापी हर नीजि स्कूल को भी भेज दी जाएगी। उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि निजी स्कूलों को समाचार पत्रों में फीस स्ट्रक्चर निकालना अनिवार्य है और उसी के आधार पर फीस लेना भी उनके अधिकारी में हैं।

उन्होंने कहा कि निजी स्कूल कितनी फीस लेते हैं। इस पर शिक्षा विभाग को कोई नियम नहीं है, लेकिन, अतिरिक्त पैसों की ऐवज में अभिभावकों को यूनिफार्म और स्टेशनरी के लिए स्कूल से ही खरीद करने के लिए निजी स्कूलों पर कार्रवाई की जा सकती है।


उन्होंने बताया कि इसके लिए विशेष टीम का गठन भी किया जाएगा, जो स्कूलों में छापेमारी कर कार्रवाई करेगी। अगर कोई पकड़ा गया तो उसे जुर्माने के साथ साथ स्कूल बंद करने तक की सजा हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed