फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Preparations for the inter-division Kho-Kho competition are in full swing.

Kathua News: इंटर डिवीजन खो-खो प्रतियोगिता की तैयारियां तेज

विज्ञापन
Preparations for the inter-division Kho-Kho competition are in full swing.
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच और 6 दिसंबर को आयोजित होने वाली अंतर डिवीजन प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता को लेकर युवा सेवा एवं खेल विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में विभागीय कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रतियोगिता के दौरान होने वाले मुकाबलों की पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के सभी सदस्यों के ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल ने विभाग के गतिविधि प्रभारी प्रवीण सिंह लखनपुरिया और धर्मेंद्र सिंह शैली को इन व्यवस्थाओं पर पूरी तरह नजर बनाए रखने और किसी भी कमी को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संब्याल ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी जिसमें अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग की लड़कियों की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सभी जिम्मेदारियों को विभाग पूरी निष्ठा और गंभीरता से निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही जम्मू-कश्मीर की टीम का चयन किया जाएगा जो आगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed