फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BANK KARMCHARYON KA PRADERDSHAN

Kathua News: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
BANK KARMCHARYON KA PRADERDSHAN
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, वेतन संशोधन जल्द करने, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन में समानता लाने और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण का विरोध समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल की। इसके तहत भारतीय स्टेट बैंक समेत विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने कामकाज से दूरी बनाकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के बाहर यूनियन नेता नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और लंबित वेतन संशोधन जल्द करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव का भी विरोध किया। यूनियन नेता नरेंद्र सिंह ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग लंबे समय से लंबित है। भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड जैसे वित्तीय संस्थानों में पांच दिवसीय कार्य व्यवस्था लागू है।
विज्ञापन

यह सुविधा अब तक बैंक कर्मचारियों को नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सभी शनिवार अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में कार्य अवधि में आवश्यक समायोजन कर ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दी जा सकती हैं। कर्मचारियों ने प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना में कथित असमानता का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि निचले स्तर के कर्मचारियों को सीमित प्रोत्साहन राशि मिलती है, जबकि उच्च अधिकारियों को कई गुना अधिक लाभ मिलता है। उन्होंने प्रोत्साहन राशि के वितरण में समानता की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बैंकों में कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सीमित स्टाफ के बावजूद कर्मचारी कई-कई जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग भी दोहराई और कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। यूनियन के अनुसार मांगों को लेकर आगामी 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। इसके बाद भी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो 26 अक्तूबर के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed