फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   PAKISTANI GHUSPAITHIYA ARREST

Kathua News: कठुआ के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

विज्ञापन
PAKISTANI GHUSPAITHIYA ARREST
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ/हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शुक्रवार को हीरानगर सेक्टर में एक पाकिस्तानी नागरिक को घुसपैठ करते गिरफ्तार किया। आरोपी पैदल तरनाह नदी के रास्ते भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने का प्रयास कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ की 82वीं बटालियन के जवानों ने बोबिया क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखी। पिलर नंबर 105 और 106 के बीच पोस्ट नंबर 23 तथा बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) बोबिया के पास एक व्यक्ति को सीमा पार से तरनाह नाले के रास्ते पैदल भारतीय क्षेत्र की ओर आते देखा गया। जवानों ने तत्काल घेराबंदी कर उसे सीमा रेखा पार करते ही हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान घुसपैठिए ने अपनी पहचान ममालू दीम पुत्र अहमद बख्श, निवासी योग अली/नूब अली, पाकिस्तान के रूप में बताई है।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
बीएसएफ की ओर से प्राथमिक सत्यापन के साथ यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह अनजाने में भारतीय सीमा में दाखिल हुआ या इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि कहीं उसे सीमा पार बैठे आतंकी आकाओं या सुरक्षा तंत्र की ओर से किसी उद्देश्य से तो नहीं भेजा गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस विस्तृत जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed