फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   MELA KA SAMAPAN

Kathua News: छिंज मेला का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

विज्ञापन
MELA KA SAMAPAN
बनी। चंडिया में आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक छिंज मेला का शनिवार को दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे दर्शकों ने भाग लिया। दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुआ दंगल शाम 8 बजे तक चलता रहा, जिसमें पहलवानों ने शानदार कुश्ती का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


दंगल में छोटी माली 11,000 की कुश्ती में जावेद बनी ने महाराष्ट्र के समरोज को हराकर माली अपने नाम की। वहीं बड़ी माली 21,000 के मुकाबले में रोहित हरियाणा और भाग हुसैन कठुआ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें रोहित फौजी ने जीत दर्ज की। दंगल को देखने के लिए दोपहर से ही बड़ी संख्या में लोग आयोजन स्थल पर पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र दर्शकों से भर गया और चंदिया गट्टी पारंपरिक खेल एवं संस्कृति के केंद्र में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग दंगल देखने पहुंचे।
विज्ञापन


दंगल से पहले और इसके दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समां बांधा। मशहूर पहाड़ी कलाकार धर्मेश सिंधु और थिम्बू राम ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक बनी डॉ. रामेश्वर सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व विधायक बनी जीवन लाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों ने पारंपरिक छिंज मेले और दंगल के आयोजन को स्थानीय संस्कृति एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष इंतजाम किए गए। आयोजन स्थल पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा और भीड़ को नियंत्रित करने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जवान तैनात रहे। छिंज मेले के दौरान दंगल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भारी जनभागीदारी ने पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बनाए रखा। आयोजकों की ओर से पारंपरिक खेल और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयास की लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed