फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   positive news

Kathua News: जरूरतमंद बेटी की शादी में की आर्थिक मदद

विज्ञापन
positive news
बिलावर। बग्गन ब्लॉक के एक गांव में एक बेटी की शादी में आ रही आर्थिक दिक्कतों का पता चलने पर दौला माता ट्रस्ट के सदस्यों ने चंदा इकट्ठा कर परिवार की मदद की। लड़की के पिता का देहांत हो चुका है। ट्रस्ट ने बिटिया की शादी में सोने के आभूषण, वस्त्र और फर्नीचर आदि सामान देने के साथ ही बारात के खाने का पूरा इंतजाम भी किया।
विज्ञापन

दौला माता ट्रस्ट के उप प्रधान सुशील कुमार, प्रीतम सिंह, संजय सिंह, करनैल सिंह, मनोज कुमार और अन्य लोगों को हाल ही में पता चल के बग्गन ब्लॉक के एक गांव में बेहद गरीब परिवार की बेटी की शादी होनी है और उसके पिता इस दुनिया में नहीं है। परिवार के पास बेटी को कुछ देना तो दूर बरात में आने वाले लोगों के आदर सत्कार के लिए पर्याप्त धनराशि की भी नहीं है। इस पर दौला माता ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने चंदा इकट्ठा करने के बाद शादी वाली बिटिया के लिए सोने के आभूषण और अन्य सामान खरीद कर दिया। रविवार को बग्गन ब्लॉक के एक गांव में जब बिटिया की बारात पहुंची तो ट्रस्ट के सदस्यों ने न केवल बारात की पूरी अगवानी की, बल्कि बरात में पहुंचे लोगों का पूरा आदर सत्कार किया। दुल्हन की माता का कहना है कि देश की हर मां को अपने बेटे बेटियों में इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करने के संस्कार देने चाहिए। दौला माता ट्रस्ट के इस कार्य की पूरे क्षेत्र के लोग सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed