फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political news

जब तक आतंकवाद चालू, गोली का जवाब गोली से देंगे : शाह

विज्ञापन
political news
कठुआ/बनी। जब तक आतंकवाद चालू है, गोली का जवाब गोली से देंगे। किसी भी सूरत में ऐसी परिस्थितियों में पाकिस्तान से बात नहीं की जाएगी। ये बातें बनी में जीवन लाल और कंडी के जसरोटा में पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया की चुनावी सभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि न तो 370 वापस लाने देंगे और न ही जम्मू कश्मीर में आतंकवाद होगा। बनी में स्थानीय देवी मंदिरों को नमन करने के साथ ही उन्होंने बरमोता हमले में बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा कठुआ के जसरोटा में शाह ने अपने भाषण की शुरुआत महाकाली जसरोटा को नमन और कंडी के बलिदानियों को प्रणाम करने के साथ की।
विज्ञापन

शाह ने जम्मू कश्मीर में दो चरणों में हुए चुनाव पर कहा कि नेकां कांग्रेस पीडीपी के समय दस प्रतिशत मतदान होता था और अब 55 से 65 प्रतिशत तक हो रहा है। यह लोकतंत्र की बहाली है। उन्होंने तीनों पार्टियों को आतंकवाद का समर्थक बताया। कहा कि नेकां और कांग्रेस ने सालों तक जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को संरक्षण देने का काम किया। 40-40 साल तक आतंकवाद को ताकत देते रहे। जम्मू कश्मीर में 40 हजार युवा शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह ने कहा कि नेकां का एजेंडा है अनुछेद 370 वापस लाएंगे। उन्हाेंने दावा किया कि उमर अब्दुल्ला की तीसरी पीढ़ी भी आएगी, तब भी अनुच्छेद 370 वापस नहीं आ सकता। कहा कि यह दावा करते हैं कि आतंक फैलाने वालों और पत्थरबाजों को रिहा करेंगे। उन्होंने कहा कि ये दल डाराते हैं जम्मू में आतंकवाद आएगा लेकिन किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं जम्मू में आतंकवाद लाने की। उन्होंने कहा कि ये दल कहते हैं कि हम पाकिस्तान के साथ वार्ता करेंगे, शंकराचार्य पर्वत का नाम बदल देंगे। गृहमंत्री ने कहा कि सिर्फ जम्मू कश्मीर ही नहीं, देश भर के लोगों की आस्था शंकराचार्य पर्वत पर है। इसका नाम नहीं बदलने देंगे। कहा कि इनके घोषणा पत्र में है कि एलओसी के उस ओर व्यापार चालू करेंगे। इनको पाकिस्तान के साथ इलू इलू करना है। शाह ने कहा कि नेकां ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि आरक्षण समाप्त करेंगे। राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा कि ओबीसी, एससी, एसटी, गुज्जर, बकरवाल आरक्षण खत्म करेंगे। जब तक भाजपा है दलितों, पिछड़ों, पहाड़ियों, गुज्जरों और बार्डर के लोगों का आरक्षण नहीं हटने देंगे। शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में थ्री टियर पंचायती राज सिस्टम से लोकतंत्र को बहाल किया गया। 30 हजार युवाओं ने इसमें हिस्सेदारी दी और राहुल गांधी कहते हैं कि लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए दोहराया कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान नहीं चलेंगे। कहा कि राहुल गांधी की तीसरी पीढ़ी भी आएगी तो भी कश्मीर में तिरंगा ही लहराएगा। शाह ने कहा कि यह लोग वोट बैंक के लालच में आतंकवादियों से बात करें। नार्थ ईस्ट में दस हजार लोग सरेंडर कर रहे हैं। बातचीत करना है तो ऐसे आएं वरना हमारी सुरक्षा कर्मी इनका काम तमाम कर देंगे। कहा कि उमर अब्दुल्ला दो सीटों से अपनी जीत सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन तीसरी सीट से भी उतर जाएं, तब भी इनकी सरकार जम्मू कश्मीर में नहीं आएगी।


..........

शाह ने रैलियों में की वादों की बौछार

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि वर्तमान में जम्मू कश्मीर के लोगाें के पास पांच लाख इलाज का गोल्डन कार्ड है। चुनाव जीतने के बाद दस लाख तक इलाज मुफ्त कर दिया जएगा। इसके अलावा रक्षाबंधन और दीपावाली पर दो गैस सिलिंडर महिलाओं को मुफ्त में देने और किसानों को छह हजार की जगह दस हजार देने की बात कही। उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को भी गिनाया। हर घर में एक बुजुर्ग महिला को 18 हजार रुपये का चेक भेजेंगे। बताया कि हर साल सौ तोड़े हुए मंदिरों को नए बनाने का काम भाजपा करेगी। रंजीत सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स चालू करने और कश्मीरी पंडितों को फिर से बसाने का काम भाजपा करेगी। उन्होंने भूमिहीनों को पांच मरला भूमि, अटल आवास देने और पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का संकल्प बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed