फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political news

Kathua News: डॉ. जितेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर केंद्र सरकार का जताया आभार

विज्ञापन
political news
कठुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को तीसरी बार फिर उधमपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कठुआ भाजपा में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा नेताओं ने डीडीसी उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू के नेतृत्व में कालीबड़ी में पत्रकारवार्ता कर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। रघुनंदन सिंह बबलू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जनक भारती, पूर्व चेयरमैन नगर कमेटी लखनपुर रविंदर शर्मा, स्टेट को-इंचार्ज सोशल मीडिया मनजीत जसरोटिया, जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अनिल खजूरिया और एसटी मोर्चा प्रदेश नेता सुल्तान खान ने बताया कि भाजपा आलाकमान ने डॉ. जितेंद्र सिंह को तीसरी बार डोडा-उधमपुर-कठुआ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि डॉ. जितेंद्र सिंह जमीन से जुड़े नेता हैं और उन्होंने कठुआ के विकास के लिए दिन-रात मेहनत की। उन्होंने कठुआ को देश के नक्शे में विशेष पहचान दिलवाई। उन्होंने कहा कि केवल कठुआ, डोडा या उधमपुर ही नहीं, बल्कि लखनपुर से लेकर बनिहाल तक विकास की बयार बह रही है। यह सब मोदी सरकार के कार्यकाल में ही संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि इस बार जीत का अंतर पिछले चुनाव नतीजों से भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि केवल उधमपुर लोकसभा नहीं, भाजपा जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख की सभी 6 सीटों पर विजयी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed