फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political,kathua news

महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को बताईं सरकार की नीतियां और कार्यक्रम

विज्ञापन
political,kathua news
कठुआ/महानपुर। भाजपा महिला मोर्चा के चहुंमुखी विकास के लिए रविवार को जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया गया। कठुआ स्थित जिला कार्यालय में मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता भगत की अध्यक्ष में लगाए शिविर में जन समस्याओं के समाधान में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की गई और सरकार की नीतियां लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपदेश अंडोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार देश के विकास के साथ के प्रयास कर रही है। लिहाजा हमें सरकार की ओर से जनहित के लिए किए जा रहे कामों को लोगों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर महिला मोर्चा की अध्यक्ष संजीता डोगरा ने कहा कि महिला मोर्चा को और मजबूत बनाने के लिए भाजपा की नीतियों को गहराई से समझना बहुत जरूरी है। मौके पर भाजपा जिला प्रधान गोपाल महाजन, राष्ट्रीय सचिव महिला मोर्चा रेखा कुमारी, डीडीसी उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बब्लू, एडवोकेट विजय शर्मा, शशिपाल शर्मा, राकेश शर्मा, कठुआ की प्रभारी सुमन रैना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महानपुर कस्बे के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में भी रविवार को महिला मोर्चा की पहाड़ी जिला प्रधान सुलेखा शर्मा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। प्रशिक्षण में बनी, बसोहली, बिलावर से महिला मोर्चा की सदस्यों ने भाग लिया। डीडीसी अध्यक्ष कठुआ कर्नल महान सिंह ने कहा कि पार्टी में महिला मोर्चा का योगदान सराहनीय है। भाजपा पहाड़ी जिला बसोहली के अध्यक्ष पूर्व विधायक जीवन लाल ने कहा कि एक दिवसीय प्रशिक्षण में मोर्चा की सदस्यों को इलाके की समस्याओं को और अच्छे तरीके से उजागर करने का मौका मिला है। मौके पर डीडीसी सदस्य नीरू राजपूत, डीडीसी सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी, बीडीसी सदस्य विक्रम सिंह, बीडीसी चेयरमैन बसोहली सुषमा जमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed