फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Police Free the Cattles

Kathua News: पशुओं के चारे की आड़ में मवेशियों की तस्करी का प्रयास किया विफल

विज्ञापन
Police Free the Cattles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। लखनपुर पुलिस ने पशुओं के चारे की आड़ में पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 15 मवेशियों को तस्करों के चुंगल से मुक्त करवाया है। हालांकि, इस दौरान ट्रक चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।




पुलिस के अनुसार सोमवार को पंजाब की ओर से आने वाले ट्रक (जेके03एन-4007) को लखनपुर टोल प्लाजा के पास जांच के लिए रोका गया। भोर के समय पुलिस पार्टी को देख ट्रक चालक ने ट्रक को वहीं छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद जब पुलिस ने ट्रक की जांच की तो पाया कि उसमें पशु चारे की आड़ में मवेशियों को लाया जा रहा था। लखनपुर थाना प्रभारी के अनुसार मवेशियों को अवैध रूप से जम्मू-कश्मीर में लाने के लिए जिस प्रकार से ट्रक को तैयार किया गया था, उससे साफ है कि पुलिस से बचकर पशुओं की तस्करी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने सभी मवेशियों को मुक्त करवा दिया है। ट्रक को जब्त कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed