फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Piles of garbage pile up along the highway, making it difficult for people to commute.

Kathua News: हाईवे किनारे गंदगी का अंबार, लोगों का आना-जाना दुश्वार

विज्ञापन
Piles of garbage pile up along the highway, making it difficult for people to commute.
हाईवे के किनारे फैली गंदगी और कचरे के ढेर अब स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। सड़कों के किनारे बिखरा कचरा न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है बल्कि इस मार्ग से आ-जा रहे लोगों का जीना मुहाल दिया है। जम्मू-पठानकोट हाईवे के आसपास की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। दयाला चक के नजदीक हाईवे के किनारे गंदगी के ढेर लगे हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यहां के मुख्य बाजार और आसपास के कुछ रेस्टोरेंट से निकली गंदगी हाईवे किनारे फेंकी जा रही है जो राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
विज्ञापन

कमल शर्मा ने कहा यहां हर दिन कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा है। दोपहिया वाहन पर यहां से गुजरने पर बदबू के कारण सांस लेना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। अमन सिंह ने कहा हाईवे किनारे सिर्फ एक जगह पर नहीं बल्कि कई जगहों पर इस तरह के गंदगी के ढेर देखे जा सकते हैं। यहां से रोज प्रशासनिक अधिकारी और हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी भी आते-जाते हैं लेकिन किसी की इस पर नजर नहीं पड़ती। लोगों ने कहा कि हाईवे के किनारे अवैध रूप से कचरा फेंकने की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही इसके लिए सख्त निगरानी और जुर्माने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed