{"_id":"3093f220e02342507ba12620c0cf5d00","slug":"phe-workers-performed-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीअचई किर्मयों ने िकया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीअचई किर्मयों ने िकया प्रदर्शन
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Sun, 26 Oct 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार द्वारा पेयजल दिहाड़ीदारों को नियमित न करने के विरोध में शनिवार को पीएचई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार कई सालों से दिहाड़ीदारों के साथ भेदभाव कर रही है। कई बार सरकार को दिहाड़ीदारों को पक्का करने की मांग की कई लेकिन सरकार ने हर बार आश्वासन देकर बात टाल दी।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कुलदीप सिंह ने कहा कि सरकार ने हर बार दिहाड़ीदारों के साथ भेदभाव किया है जबकि विभाग का सारा काम दिहाड़ीदारों के बल पर ही होता है। पानी की सप्लाई से लेकर पाइपों को बिछाने और अन्य कार्य दिहाड़ीदारों द्वारा किए जाते हैं। इसके बावजूद कई सालों की मांग सरकार ने पूरी नहीं की है। 15 सालों से सरकार रिपोर्ट भी स्वयं तैयार कर रही है और अब जब रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने का समय आया तो मना कर दिया। इस मौके पर विवेक गुप्ता ने कहा कि पिछले पंद्रह सालों से सरकार कर्मचरियों को रिर्पोट के नाम पर गुमराह कर रही है। हर बार जब भी सरकार से मांग की गई तो सरकार ने रिपोर्ट का हवाला देकर उनसे कुछ समय मांगती रही। कई विभागों के दैनिक वेतन भोगियों को सरकार ने पक्का किया लेकिन पेयजल विभाग को छोड़ा है।