{"_id":"57f6a1014f1c1bcd4e2716e2","slug":"person-died-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
पॉवर
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी तहसील बनी के गांव सुरजन में वीरवार को बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपजिला अस्पताल बनी में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव में दोपहर के करीब अचानक वोल्टेज बढ़ गया। इससे गांव में कई उपकरण जल गए।
विज्ञापन
उपकरणों को अधिक लोड से बचाने के लिए अंचल सिंह खंभे से बिजली के तार हटाने के लिए गया। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में कृष्ण चंद जब घर में बिजली उपकरणों को बचाने के लिए बोर्ड से लाइट बंद कर रहा था कि उसे करंट लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन