{"_id":"69557b2ad870f14b3e00493d","slug":"people-protest-kathua-news-c-201-1-knt1008-127791-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हिंदुओं की हत्या के विरोध में बनी में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हिंदुओं की हत्या के विरोध में बनी में प्रदर्शन
Thu, 01 Jan 2026 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
बनी में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ रोष रैली निकालते लोगजागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला के पहाड़ी उपमंडल बनी में बुधवार को पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम बांग्लादेशी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उसके पुतले को आग के हवाले कर रोष जताया। लोगों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बांग्लादेश पर राजनीतिक दबाव बढ़ाकर वहां हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
मंगलवार को बजरंग दल के आह्वान पर कस्बे में निकाली गई रोष रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। रैली पूरे कस्बे में नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पर समाप्त हुई जहां बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया गया। प्रदर्शन में भाजपा नेत्री काजल राजपूत ने कहा कि यह विरोध किसी पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर हिंदुओं की एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार और हत्या की घटना बेहद निंदनीय है और यदि ऐसे अत्याचार दोहराए गए तो इसका जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों को माफी नहीं बल्कि सजा मिलनी चाहिए।
जिला विकास परिषद सदस्य रीता ठाकुर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उनका कहना था कि निर्दोष लोगों को जिंदा जलाना अमानवीय कृत्य है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बजरंग दल के शुभन राजपूत ने कहा कि यह विरोध बांग्लादेश में हिंदुओं की निर्मम हत्या के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वहां आए दिन हिंदुओं की हत्याएं हो रही हैं और गायों की हत्या भी बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि भारत में हिंदू समाज जागरूक होकर एकजुट नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा को अपना जीवन उद्देश्य बताया। इस मौके पर पूर्व विधायक जीवन लाल ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अब बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों को खत्म करने की साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि 1947 और 1971 के बाद से लगातार हिंदुओं की जनसंख्या घट रही है उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है या नरसंहार का शिकार बनाया जा रहा है। उन्होंने रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया।
उन्होंने कहा कि यह मुद्दा किसी एक राजनीतिक दल का नहीं बल्कि पूरे देश का है। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि हिंदुओं को पड़ोसी देशों में शरण नहीं मिलेगी तो वे कहां सुरक्षित रहेंगे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होकर अधिकारों और सुरक्षा के लिए खड़ा होना होगा। यह विरोध केवल बांग्लादेश में हुए अत्याचारों के खिलाफ नहीं बल्कि पूरे भारतीय समाज को जागरूक करने का प्रयास है।