फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   people protest against electricity cut

बिजली समस्या पर फूटा गुस्सा

Sat, 04 Jul 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sat, 04 Jul 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
people protest against electricity cut

तीन दिन से बिजली समस्या से परेशान लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चकराम चंद के ग्रामीणों ने तीन दिन से जले ट्रांसफार्मर को न बदलने पर विभाग की कड़ी आलोचना की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे रमेश सिंह ने कहा कि बिजली न आने से भीषण गर्मी में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पवन देव सिंह ने कहा कि पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है, लेकिन बिजली विभाग ने इसे नहीं ठीक किया। बिजली न आने से ग्रामीणों को पीने के लिए पानी के लिए मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र में लोड अधिक है और ट्रांसफार्मर 63केवी का लगाया गया है।
विज्ञापन


इससे आए दिन ऐसी समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि एक ओर अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है, तो दूसरी ओर उन्हें बिजली और पानी तक उपलब्ध करवाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। यह विभाग के लिए भी शर्मनाक बात है कि लोग जहां निस्वार्थ भाव से लंगर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग लोगों को बिजली सुविधा तक मुहैया नहीं करवा पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द हल नही किया गया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण हाईवे जाम करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शनकारियों में नरेश कुमार, छज्जू सिंह, जियालाल, भानू प्रताप सिंह, वरुण सिंह, ईश्वर दास, बिशन दास, रिंकू कुमार, विशु कुमार आदि लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed