फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People listened to the voice program of the people

लोगों ने सुनीं अवाम की आवाज कार्यक्रम

विज्ञापन
People listened to the voice program of the people
बिलावर। बिलावर क्षेत्र में रविवार को लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को अवाम की आवाज कार्यक्रम में रेडियो पर सुना। कई लोगों ने 15वें एपिसोड को डीडी काशीर पर देखा। सुबह 11 बजे शुरू हुए एपिसोड में उपराज्यपाल ने 21 जून 2022 को मनाए जाने वाले 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में लोगों को जानकारी दी । उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में निर्देशित करने का प्रस्ताव दिसंबर 2014 में पारित किया गया था और पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग और अन्य कई सरकारी और कई गैर सरकारी संस्थाएं लोगों को योग के बारे में जागरूक कर रही हैं। उपराज्यपाल ने अवाम की आवाज कार्यक्रम में लोगों से 21 जून को मनाए जाने वाले 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भागीदार बनने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने सरकार की ओर से चलाई गई कई योजनाओं के बारे में लोगों को बताया और अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कस्बों और ग्रामीण इलाकों में लोगों ने एक साथ बैठकर रेडियो पर कार्यक्रम सुना। स्थानीय गुलशन कुमार, संजीव कुमार, सरदारी लाल, राहुल गुप्ता और अरुण कुमार खजूरिया ने बताया कि आवाम की आवाज कार्यक्रम को शुरू हुए 15 महीने हो गए हैं और मैं पिछले 15 महीनों से लगातार प्रसारित होने वाले इस मासिक कार्यक्रम को जरूर सुनते हैं। उन्होंने कहा कि महीने में एक बार प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में उपराज्यपाल की ओर से कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जाती हैं। इसलिए वह हर महीने प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को जरूर सुनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed