फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   over brig

शहर के दो हिस्सों को जोड़ने वाला पुल

विज्ञापन
over brig
कठुआ। शहर के पारलीवंड और मुख्य बाजार को जोड़ने के उद्देश्य से नगर परिषद की ओर से करवाया गया फुट ओवरब्रिज का निर्माण अब तक निरर्थक साबित हुआ है। इस पर कोई चलने को तैयार नहीं है। लगभग एक वर्ष पूर्व माई टाउन माई प्राइड योजना के तहत इस पुल का निर्माण लगभग 18 लाख से किया गया लेकिन अब हालात यह हैं कि निर्माण के कई महीने बीतने के बाद मुश्किल से दिन में चार लोग भी इस पुल से नहीं गुजरते हैं। ऐसे में शहर के लोगों को सुरक्षित आवागमन के दावे के साथ बनवाया गया फुट ओवरब्रिज सिर्फ सफेद हाथी बनकर रह गया है। इसके अलावा पुल निर्माण के नाम पर शहर की इस महत्वपूर्ण सड़क को भी संकरा कर दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार अगर वे पुल का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें करीब 20 फीट चौड़ी सड़क को पार करने के लिए पहले 20 फीट ऊंची सीढ़ियों को चढ़ना होगा और इसके बाद इतना ही नीचे उतरना होगा। ऐसे में लोगों को इतनी मशक्कत करने के बजाय पुल का इस्तेमाल न करके सड़क से गुजरना अच्छा लगता है। पारलीवंड निवासी रवि कुमार के अनुसार इस तरह के पुलों का निर्माण वहां किया जाता है, जहां लोगों को सड़क पार करने के लिए भारी ट्रैफिक के बीच कई लेन को पार करना पड़ता है। यहां पहले से ही सड़क की चौड़ाई कम थी, इस पर फुट ओवरब्रिज बनाकर सड़क की चौड़ाई को भी कम कर दिया गया। वहीं जो पैसा शहर में गलियों और नालियों के विकास पर खर्च किया जाना था, वह भी बर्बाद कर दिया गया। करीब एक साल पहले हुआ निर्माण नगरवासियों के किसी काम का नहीं हैं। उन्होंने इस तरह से शहर में बर्बाद की गई सरकारी राशि के मामलों की उच्च स्तरीय जांच करवाए जाने की मांग की है। सड़क से गुजरने वाले अन्य लोगों ने भी साफ किया है कि यह पुल किसी भी सूरत में उनके काम में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

------------------------------------------
नगर परिषद ने यह बताया था पुल का महत्व
शहर के पारलीवंड स्थित वार्ड 8, 9, 10, 11 को वार्ड 5, 6 और 7 के साथ जोड़कर आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करने के दावे के साथ फुट ओवरब्रिज का निर्माण नगर परिषद द्वारा करवाया गया था लेकिन पारलीवंड मुख्य बाजार से जोड़ने के इस पुल के प्रति लोगों में शुरू से ही कोई आकर्षण नहीं दिखाई दिया। इसके कारण निर्माण के बाद से पुल पर वीरानी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
18 लाख के पुल पर सिर्फ टंग रहे बैनर पोस्टर
करीब 18 लाख की लागत से निर्मित ब्रिज लोगों के लिए सड़क पार करने के लिए तो नहीं, लेकिन सरकारी योजनाओं केे बैनर पोस्टर टांगने के काम आ रहा। हालात यह हैं कि निर्माण के बाद लगाए गए बैनर भी अब तार-तार हो गए है। जो बिज्र को बदहाल दर्शाने का काम कर रहे हैं।

--------------------------------------------------
ओवरब्रिज का निर्माण बिना सोचे समझे हुआ है। इसके लिए पार्षदों के साथ चर्चा भी नहीं हुई। इसके कारण लाखों का फंड खर्च होने के बाद भी यह वीरान पड़ा है। इस पैसे का इस्तेमाल शहर की अन्य समस्याओं का समाधान करने के लिए किया जा सकता था।
-रविंद्र सिंह पठानिया, पार्षद वार्ड 20
फिलहाल इस संबंध में जानकारी नहीं है। जांच की जाएगी। इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाएगा कि इस पुल का इस्तेमाल करें।
-संतोष कोतवाल
मुख्य कार्यकारी अधिकारी
कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed