फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Opposed to the report of the Delimitation Commission

परिसीमन आयोग की रिपोर्ट का किया विरोध

विज्ञापन
Opposed to the report of the Delimitation Commission
डीसी कार्यालय परिसीमन रिपोर्ट के खिलाफ रोष जताते नेका कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। परिसीमन आयोग की सिफारिशों की हालिया जारी रिपोर्ट पर नेशनल कान्फ्रेंस की जिला इकाई ने कड़ा रोष जताया है। शनिवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के समक्ष जोरदार नारेबाजी करते हुए परिसीमन आयोग की सिफारिशों पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के जिला सचिव किशोर कुमार बख्शी ने आयोग की ओर से नए विधानसभा क्षेत्रों का जिस तरह से सृजन किया है वह पूरी तरह से जनभावनाओं के खिलाफ है। कठुआ विधानसभा क्षेत्रों का विभाजन केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के लाभ को देखते हुए किया गया है। जिसके कारण वर्षों से अपने क्षेत्र की समस्याओं के आधार पर परिसीमन की मांग करने वालों की आकांक्षा पूरी नही हुई है। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र की अलग विधानसभा बनाने के नाम पर उसे नगरी से मिला दिया गया है। जिसमें नगरी सिंचित है जबकि कंडी क्षेत्र पूरी तरह से सूखा है। इसी तरह से जम्मू में भी दो विधानसभा क्षेत्रों के साथ खिलवाड़ भारतीय जनता पार्टी को खुश करने के लिए आयोग द्वारा किया गया है। कठुआ के दो नए विधानसभा क्षेत्रों में बांटने से पूर्व राजनीतिक दलों के नेताओं की राय के आधार पर किया जाना चाहिए था। जबकि ऐसा नही हुआ। लिहाजा वह आयोग की रिपोर्ट की सिरे से खारिज करते हुए इस पर पुनर्विचार करने की मांग करते हैं। अपनी इसी मांग का ज्ञापन वह जिला प्रशासन के माध्यम से आयोग तक पहुंचा रहे है। इस मौके पर जिला उपप्रधान प्रदीप केसर, महासचिव परवीण कौसर, उपप्रधान हरजीत सिंह, ब्लॉक प्रधान देवेंद्र मेहता, ग्रामीण जिला प्रधान श्याम नारायण मेहता, नेकां जम्मू सेंट्रल जोन के उपप्रधान शाम लाल, सुभाष चंद्र आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed