{"_id":"6aac459fe1d01acb570ca4dd","slug":"dangal-pratiyogita-kathua-news-c-201-1-knt1003-136486-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बराबरी पर छूटा बड़ी माली का मुकाबला, दिखा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बराबरी पर छूटा बड़ी माली का मुकाबला, दिखा दम
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलावर। नलेऊ गांव मे आयोजित दंगल के अखाड़े में उस समय रोमांच चरम पर पहुंच गया, जब बड़ी माली के मुकाबले में फिंतर के आकिव पहलवान और पठानकोट के बिल्लू पहलवान आमने-सामने हुए। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और लंबे समय तक चले मुकाबले में किसी को भी बढ़त नहीं मिल सकी। आखिरकार बड़ी माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा दंगल कमेटी के सदस्यों ने दोनों पहलवानों को बड़ी मलिक संयुक्त विजेता घोषित कर दिया।
वहीं, छोटी माली के मुकाबले में मलाड के कबीर पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बग्गन के गुलशन पहलवान को शिकस्त देकर छोटी माली अपने नाम की। छोटी माली के मुकाबले के दौरान दोनों पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया और आखिर मे कबीर पहलवान ने जीत हासिल की। दंगल में दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दंगल के दौरान कुल 80 मुकाबले करवाए गए। जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अखाड़े में मौजूद रहे। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों पर दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ाया। दंगल कमेटी के सदस्य हेमराज, मानसिंह, विक्रम सिंह, शमशेर सिंह, चैन सिंह और कर्मचंद ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती की परंपरा को बढ़ावा देना और युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि दंगल में हिस्सा लेने वाले सभी पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।