फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   One hundred candidates attended the job fair, 26 were selected, and one got an immediate job.

Kathua News: रोजगार मेले में सौ उम्मीदवार पहुंचे, 26 का चयन, एक को तत्काल नौकरी

विज्ञापन
One hundred candidates attended the job fair, 26 were selected, and one got an immediate job.
जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र कठुआ के तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें कठुआ और आसपास के कॉलेजों से लगभग 100 छात्रों ने पंजीकरण कराया। इस दौरान विभिन्न कंपनियों ने 26 उम्मीदवारों का चयन किया। एक उम्मीदवार को मौके पर ही नौकरी दी गई।
विज्ञापन

सेवा पखवाड़ा समारोह के तहत आयोजित इस मेले में 267 पदों की पेशकश की गई थी, जिसमें दिनभर चली प्रक्रिया के बाद 26 उम्मीदवारों को कंपनियों ने चयन किया। एक उम्मीदवार को मौके पर ही नौकरी दी गई। कंपनी प्रतिनिधियों ने उम्मीदवारों की तैयारी और कौशल की सराहना की और भविष्य में और अधिक अवसर प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान युवाओं को डिजिटल करियर समाधान से परिचित कराने के उद्देश्य से मिशन युवा एप की जानकारी दी गई, जिसमें 50 से अधिक प्रतिभागियों ने मौके पर ही एप डाउनलोड कर नौकरी की सूचनाएं, परामर्श मॉड्यूल और उद्यमिता योजनाओं की जानकारी हासिल कीं। अधिकारियों ने प्रतिभागियों को केवल नौकरी पाने तक सीमित न रहने, बल्कि आत्मनिर्भर बनने और नवाचार के माध्यम से रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र कठुआ के उप निदेशक ने कहा कि यह रोजगार मेला न केवल भर्ती का माध्यम बना, बल्कि करियर जागरूकता का भी सशक्त मंच साबित हुआ। मेले ने युवाओं और प्रतिष्ठित कंपनियों के बीच सेतु का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार मेले में रक्षा सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वरुण बेवरेजेज लिमिटेड, कंधारी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, ज्यूपिटर एल्युमिनियम लिमिटेड और चिरिपाल पॉली फिल्म लिमिटेड जैसी छह प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए और उम्मीदवारों से बातचीत कर प्रारंभिक स्क्रीनिंग की। इन कंपनियों ने कुल 267 से अधिक रिक्तियों की पेशकश की, जिनमें सिक्योरिटी गार्ड, पैकिंग हेल्पर, इलेक्ट्रिशियन, प्रोडक्शन इंजीनियर, मेंटेनेंस ट्रेनी इंजीनियर, फिटर, अप्रेंटिस, एमआईएस एग्जीक्यूटिव, आईटीआई ट्रेनी, आईटीआई फिटर/इलेक्ट्रिशियन, आईटीआई वेल्डर, जूनियर इंजीनियर, इंजीनियर, शिपिंग असिस्टेंट, स्टोर असिस्टेंट, स्टोर हेल्पर और फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर जैसे पद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed