फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   one arrest and three run

Kathua News: 58 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, तीन नशा तस्कर फरार

Sun, 18 Feb 2024 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 18 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
one arrest and three run
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हीरानगर।
हीरानगर उप मंडल में नशे के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। शनिवार को राजबाग थाना के अंतर्गत पड़ते खानपुर से हरिया चक सड़क पर पुलिस ने नाके के दौरान एक कर को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान कार से 58 ग्राम हेरोइन ( चिट्टा) बरामद किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाके के दौरान गाड़ियों की जांच शुरू की गई इसी दौरान कार नंबर पीबी 02ए क्यू 0021 को रोक जिसमें चार लोग सवार थे। पुलिस टीम ने जांच शुरू की, जांच के दौरान इसमें से 58 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। हालांकि जांच के दौरान कर में सवार तीन नशा तस्कर भागने में कामयाब रहे जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान अली पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी सुंजवा के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि बाकी नशा तस्करों की पहचान भी हो गई है जिनमें एक फरमान पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी सुनजवां, भाग अली पुत्र अली निवासी चकधारी और तीसरे की पहचान सुल्तान पुत्र आलम दिन निवासी चक वजीर लवजु के रूप में हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से यह नशा तस्कर इसी इलाके में काम कर रहे थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed