फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   On the second day of Navratri, devotees gathered to see Mahamai.

Kathua News: नवरात्र के दूसरे दिन महामाई के दर्शन को उमड़े भक्त

विज्ञापन
On the second day of Navratri, devotees gathered to see Mahamai.
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को सुकराला माता मंदिर में महामाई के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था जो दोपहर बाद तक जारी रहा।
विज्ञापन

दिन भर सुकराला गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से पेयजल सुविधा, बैठने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के तहत पुलिस का पहरा भी लगाया गया है। अलग-अलग इलाकों से सुकराला गांव पहुंचे भक्तों ने महामाई के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया। भक्तों ने माता की आरती में हिस्सा लिया। एडीसी बिलावर विनय खोसला ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नवरात्र के दौरान धार्मिक स्थल को साफ रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें और प्लास्टिक का उपयोग न करें। कूड़ा-करकट इधर-उधर न फेंके और सुकराला गांव में लगाए गए कूड़ेदान में ही कूड़े को डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed