फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Now people of Lakhanpur will not have to conduct corona test

लखनपुर में अब प्रदेश के लोगों को नहीं कराना होगा कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
Now people of Lakhanpur will not have to conduct corona test
कठुआ। अंतरराज्यीय आवाजाही के दौरान जम्मू-कश्मीर के बाशिंदों की अब लखनपुर कॉरिडोर पर कोरोना जांच नहीं होगी। विभिन्न कार्यों से रुटीन और बार-बार आवाजाही करने वालों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश के स्थानीय निवासियों को अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन फार्म पर भरकर देनी होगी। प्रदेश में वापसी पर कठुआ के लोगों को कठुआ जीएमसी जबकि अन्य जिलों के लोगाें को अपने जिलों में कोरोना टेस्ट करवाना होगा। सेल्फ डेकलरेशन फार्म को लखनपुर से ऑफलाइन भी लिया जा सकता है। वहीं, दूसरे राज्यों के लोगाें के लिए रैपिड टेस्टिंग अनिवार्य रहेगी। सैंपल जांच प्रक्रिया को गति देने के लिए काउंटरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। लखनपुर में स्थिति का जायजा लेने और डीसी कार्यालय कठुआ में लगभग दो घंटे तक चली समीक्षा बैठक के बाद मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि रैपिड जांच एसओपी का हिस्सा है और अनिवार्य रहेगी। लखनपुर में जांच के लिए प्रदेश के बाहर से आने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी और काउंटरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लखनपुर में जांच प्रक्रिया की वजह से ही प्रदेश में पॉजिटिव मामलों की संख्या को कम किया जा सका है। कठुआ में एक प्रतिशत से कम आबादी ही पॉजिटिव रही है जो यहां के लोगों का अनुशासन दर्शाती है। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधियों और लोगों ने टेस्टिंग में देरी की शिकायतें की थीं, जिसका संज्ञान लिया गया है। आने वाले चार से पांच दिन के भीतर नई व्यवस्था को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। इस मौके पर मंडलायुक्त के साथ डीसी कठुआ ओम प्रकाश भगत और सीएमओ कठुआ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed