फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   National Girls Child Day; Programme in College

Kathua News: बालिकाएं बेहतर भविष्य, प्रगतिशील समाज की निर्माता हैं

विज्ञापन
National Girls Child Day; Programme in College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। सरकारी डिग्री कॉलेज (जीडीसी) मढ़ीन के समाज शास्त्र विभाग और महिला प्रकोष्ठ ने मिलकर राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उज्ज्वल भविष्य के लिए बालिकाओं का सशक्तीकरण थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनुपमा गुप्ता विशेष तौर पर मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसे विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल ने संबोधन में कहा कि बालिकाएं बेहतर भविष्य की निर्माता हैं। उन्हें शिक्षा अवसर और आत्मविश्वास प्रदान करना केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि एक प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर बालिका अपनी पूरी क्षमता का एहसास करे और राष्ट्र के विकास में योगदान दे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अंतर कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता भी हुई जिसमें विद्यार्थियों ने लैंगिक समानता और सशक्तीकरण पर विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में कनिका ने प्रथम, पल्लवी ने द्वितीय और मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रोफेसर संदीप चौधरी, डॉ. अरुण देव सिंह, डॉ. शालू रानी, प्रोफेसर दीक्षा शर्मा, प्रोफेसर सुमन, डॉ. मीनू शर्मा, प्रोफेसर नरेश कुमार, प्रोफेसर नरेश कुमारी, प्रोफेसर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed