फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   MLA Vijay Sharma targeted the government and administration

Kathua News: विधायक विजय शर्मा ने शासन, प्रशासन पर साधा निशान

Tue, 17 Jun 2025 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 17 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
MLA Vijay Sharma targeted the government and administration
हीरानगर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक विजय शर्मा। 
हीरानगर। स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने शासन, प्रशासन पर निशान साधा है। उन्होंने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान जिला प्रशासन, प्रदेश प्रशासन और सरकार पर तीखा प्रहार कर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अफसरशाही हावी है। इसी कारण लोगों के चुने हुए नुमाइंदों की भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

विधायक शर्मा ने कहा कि पिछले छह महीनों से भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। तापमान की तरह वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से तस्करी बढ़ती जा रही है। हर महीने 400 से 500 गाड़ियों से लकड़ी तस्करी हो रही है। अवैध खनन, नशा तस्करी और चोरी की घटनाएं बढ़ना भी चिंताजनक है।इसके बावजूद पुलिस, प्रशासन के पास कोई उचित जवाब नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। सरकार के मंत्रियों से भी इन मुद्दों पर चर्चा की लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। उसके बाद जिलाधिकारी समेत प्रदेश प्रशासन के उच्च अधिकारियों से बात की लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्थिति बेहद दुखद है। वह इससे चिंतित हैं। लोगों ने विधायकों को चुना है और लोगों की समस्याओं का समाधान न होने पर जनप्रतिनिधियों का चुप रहना बेमानी होगा। भले ही इसके लिए उन्हें कोई भी खामियाजा भुगतना पड़े लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे और लोगों के हित की आवाज डटकर उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed