{"_id":"575c65d24f1c1b8d239c5a76","slug":"mini-bus-driver-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के विरोध में चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के विरोध में चक्का जाम
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलावर
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदर्शनकारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मिनी बस चालकों और सह चालकों ने शनिवार को चक्का जाम कर दिया। मुख्य बस अड्डे पर वाहनों को खड़ाकर उन्होंने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
साथ ही चेतावनी दी कि यदि रविवार तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार को फिर चक्का जाम किया जाएगा। फिलहाल, प्रशासन ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मिनी बस चालक और सह चालक सुबह ही गाड़ियों को शहीदी चौक पर पार्क कर फिंतर मार्ग पर उतर आए और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार पूर्णचंद शर्मा ने मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाया। साथ ही सभी को बातचीत के लिए अपने कार्यालय में बुलाया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी मिनी बस चालकों ने अपनी गाड़ियों को मुख्य बस अड्डे में पार्क कर दिया। इसके बाद कमलेश कश्यप के नेतृत्व में एसडीएम के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि शुक्रवार को लास्ट मोड़ पर एकत्रित कुछ प्रदर्शनकारियों ने चालकों और सह चालकों से न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि मारपीट भी की गई।
कई मिनी बसों को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शिकायत के बावजूद प्रशासन ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। गौरतलब है कि आरटीओ द्वारा मिनी बसों को मुख्य बस अड्डे के बजाय नए मिनी बस अड्डे से चलाने के आदेश के बाद जनता और मिनी बस आपरेटरों में आए दिन झगड़ा हो रहा है।
कभी एक पक्ष तो कभी दूसरा अपनी मांग को लेकर सड़क पर उतर आता है। लोगों की मांग है कि मिनी बसों को नए मिनी बस अड्डे से ही संचालित किया जाए। इस पूरे मामले में मुसाफिरों को परेशान होना पड़ रहा है।