फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   market

हार्डवेयर, कृषि यंत्र सहित कई अन्य दुकानें खुलने से बाजार में रौनक

विज्ञापन
market
कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के समय अवधि में बदलाव के साथ सोमवार को सुबह शहर में बाजार खुला। नए बदलाव के तहत खुले बाजार में हार्डवेयर, कृषि यंत्र व अन्य कई व्यापार से जुड़ी दुकानें खुलने के चलते आम दिनों से ज्यादा रौनक रही। वही समय अवधि भी एक घंटा अधिक होने के चलते लोगों ने अपनी जरूरत की खरीदारी करते देखे गए। जिसके चलते बाजारों के साथ शहर की मुख्य सड़कों पर काफी भीड़भाड़ देखी गई।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा नई गाइडलाइन जारी किए जाने के बाद जिन दुकानदारों को अपनी दुकान खोलने की अनुमति दी गई थी, उनमें तो उत्साह देखा गया लेकिन ऑटोमोबाइल, कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक जैसे रोजगार करने वालों को इस छूट में शामिल न किए जाने से उनमें निराशा भी देखने को मिली।
विज्ञापन

बिजली का सामान बेचने की दुकान चलाने वाले उमेश कुमार का कहना था कि गर्मी के इस मौसम में लोगों को पंखे कूलर जैसी चीजों की जरूरत है। लेकिन उन्हें दुकान खोलने की अनुमति ना होने के कारण ग्राहकों को भी परेशान होना पड़ रहा है साथ ही साथ उन्हें भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसके अलावा नए बनने वाले घरों में भी बिजली की फिटिंग के कई सामान की जरूरत होती है। अगर प्रशासन ने निर्माण को जारी रखने के लिए अनुमति प्रदान की है तो ऐसे काम में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के को भी बेचने की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 11 बजने के बाद एक बार फिर पुलिस सक्रिय हो गई और जगह-जगह पूर्व की भांति नाका लगा दिया। इस दौरान हर आने जाने वाले के साथ पुलिस ने कड़ाई के साथ पूछताछ की और वाजिब कारण जानने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया। शहर में जगह-जगह लगे नाकों के कारण दोपहर के 12 बजते ही पूरी तरह शांति छा गई। लॉकडाउन के दौरान नगर परिषद की टीम नाकों पर सैनिटाइजेशन करती देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed