फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Makhandeen Sucide Case, Family Members Angry on Magistrate Inquiry

मक्खन दीन खुदकुशी मामला : मजिस्ट्रेट जांच को लेकर परिजन ने जताया रोष

विज्ञापन
Makhandeen Sucide Case, Family Members Angry on Magistrate Inquiry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। उप मंडल के भटौडी गांव के मक्खन दीन की खुदकुशी मामले में परिजन में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। 25 वर्षीय मक्खन दीन ने मरने से पहले वीडियो बनाकर पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे लेकिन 15 बीत जाने के बाद भी जांच समिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने में विफल रही है।
कठुआ के जिला मजिस्ट्रेट ने लोहाई मल्हार के तहसीलदार अनिल कुमार को भटौडी गांव के मक्खन दीन की मौत की मजिस्ट्रेट जांच का नेतृत्व करने के आदेश दिए थे और पांच दिन में रिपोर्ट देने को कहा था। लेकिन आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मजिस्ट्रेट जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है। तहसीलदार अनिल कुमार का कहना है कि फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार है जिसके कारण जांच में देरी हुई है।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं और जांच समिति ने पुलिस के बयान भी दर्ज कर लिए हैं जिन्हें परिवार के सदस्यों ने कथित अपराधी बताया है। भटौडी निवासी मक्खन दीन ने 5 फरवरी को मस्जिद में जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली थी और इस घटना को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या करने से पहले उसने पुलिस पर उसके आतंकवादियों से संबंध रखने के झूठे आरोपों में उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। युवक की मौत के बाद इलाके में व्यापक आक्रोश फैल गया था। इंटरनेट सेवाएं 19 घंटे के लिए बंद कर दी गई थीं। उधर, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजी ने डीआईजी सांबा-कठुआ रेंज शिवकुमार को जांच करने के आदेश दिए थे जिसमें कहा गया था की जांच जल्द से जल्द पूरी की जाए लेकिन जांच की समय सीमा नहीं बताई गई थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच भी अभी तक पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed