फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   licence news

Kathua News: कठुआ में निष्क्रिय 50 दवा दुकानों के लाइसेंस रद्द

विज्ञापन
licence news
कठुआ। जिले में 50 नॉन ऑपरेशनल फार्मेसियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं, जबकि 50 मेडिकल स्टोरों मालिकों को सीसीटीवी न लगाने के चलते नोटिस जारी किए गए हैं। उक्त जानकारी सहायक औषधि नियंत्रक (असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर) राजेश कुमार ने जिला उपायुक्त को नार्को समन्वय बैठक में दी। दरअसल, उपायुक्त राकेश मिन्हास ने जिले में नशा तस्करी को रोकने के उद्देश्य से उपायों पर चर्चा और समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक की। बैठक के दौरान नशीली दवाओं की लत, नशा तस्करी के केंद्रों की पहचान और चिट्टा हॉटस्पॉट से संबंधित मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त, इस खतरे से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा किए गए उपायों की समीक्षा की गई। सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि कुल 692 कैमरों में से 638 कैमरे पहले से ही चालू हैं। ये कैमरे काउंटर पर साइकोट्रॉपिक दवाओं की बिक्री की निगरानी में महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा, यह भी उजागर किया गया कि दिशा-निर्देशों का अनुपालन न करने के कारण 50 फार्मेसी लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। बताया कि उक्त लाइसेंस रजिस्टर तो थे लेकिन वे सभी नॉन ऑपरेशनल थे। असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर ने बताया कि उक्त फार्मेसी लाइसेंस का कोई गलत इस्तेमाल न कर पाए, इसलिए उन्हें रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

एडीसी और एसडीएम करेंगे दवा बिक्री की निगरानी
जिला उपायुक्त ने एडीसी और एसडीएम को ओवर-द-काउंटर दवाओं की बिक्री पर कड़ी निगरानी बनाए रखने का निर्देश देते हुए सीसीटीवी निगरानी प्रणालियों की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए दवा प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एसडीएम बनी को विशेष रूप से ऐसी गतिविधियों के लिए जाने जाने वाले पहाड़ी इलाकों में नशीले पदार्थों की खेती को रोकने के लिए निर्देशित किया। डीसी ने संबंधित अधिकारियों से कठुआ में चल रहे अपंजीकृत नशामुक्ति केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीसी ने एडीसी बसोहली, एडीसी बिलावर, एसडीएम हीरानगर और एसडीएम बनी को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पांच-पांच पंचायतों की पहचान करने और उन्हें नशा मुक्त पंचायत घोषित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी स्कूलों में चलाएं जागरूकता अभियान
उपायुक्त ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को छात्रों को नशीली दवाओं से दूर रहने और इसके दुष्प्रभावोंं के बारे में शिक्षित करने के लिए स्कूलों में एक व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने को निर्देशित किया। अंत में, डीसी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को जिले में संचालित नशामुक्ति केंद्रों और क्लीनिकों की एक सूची तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च तक जिले में हर दवा की दुकान पर सीसीटीवी लगाना आवश्यक
सहायक औषधि नियंत्रक (असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर) राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी न लगाने वाले 50 लोगों को नोटिस जारी कर जल्द सीसीटीवी लगाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली की कमी के कारण कई लोगों ने सीसीटीवी नहीं लगाए। ऐसे लोगों को इन्वर्टर या बैटरी से सीसीटीवी संचालित करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक जिले भर की हर दवा की दुकान पर सीसीटीवी लगाए जाने आवश्यक हैं। इसके बाद प्रशासन की ओर से उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed