{"_id":"6844a0e64e71ec766c019b88","slug":"lg-in-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1008-120831-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज कठुआ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज कठुआ में
Sun, 08 Jun 2025 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को शहर में आ रहे हैं। वह यहां बनी पहली फूड मार्केट, विकास कार्यों और नहर किनारे विकसित किए गए जलतट (वॉटरफ्रंट) समेत जिलेभर में लगे 50 सीसीटीवी कैमरों के कमान और नियंत्रण केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे।
दौरे से पहले कठुआ शहर, जम्मू-पठानकोट (एनएच) और अंतरराष्ट्रीय सीमा के लिंक मार्गों समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं। इसके तहत कठुआ शहर के भगवान श्री परशुराम चौक से ड्रीमलैंड पार्क को शुक्रवार शाम से ही सील कर दिया गया है।
उद्घाटन स्थल पर शनिवार शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम जारी रहा। इसी कारण फूड स्ट्रीट की सड़क को रातोंरात सजा दिया गया है। इस सड़क का विस्तारीकरण कर नाले को साफ किया जा रहा है। जिला सचिवालय के नजदीक पार्किंग का काम पूरा कर वहां तारकोल बिछा दी गई है।
विज्ञापन
कठुआ शहर और जम्मू-पठानकोट एनएच समेत जिले के पहाड़ी सब डिवीजन में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी रिकॉर्डिंग, भंडारण, निगरानी के लिए जिला सचिवालय में कमान और नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। उपराज्यपाल इस व्यवस्था का भी लोकार्पण करेंगे।