फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Langar started for Amarnath pilgrims

अमरनाथ श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुआ लंगर

विज्ञापन
Langar started for Amarnath pilgrims
हीरानगर। अमरनाथ यात्रियों के लिए जम्मू पठानकोट हाईवे पर छन्न अरोड़ियां के किशनपुर में सबसे बड़े लंगर का शुभारंभ रविवार को हुआ। बाबा बर्फानी सेवा मंडल मोगा पंजाब की ओर से लगाया गए 20वें विशाल लंगर का उद्घाटन एसएसपी आरसी कोतवाल और पंजाब के मुकेरियां से विधायक जंगी लाल महाजन ने किया। मंडल के तमाम पदाधिकारी भी साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

लंगर की शुरुआत पर गणेश वंदना, शिव परिवार की आरती के बाद भक्ति गीतों का दौर शुरू हो गया। गायक महेश चोपड़ा ने अपने गीतों से यहां लंगर स्थल पर रुके श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भक्ति गीतों पर उपस्थित लोग खूब नाचे। साथ ही देश भक्ति के गीत गाए गए तो सबकी आंखें नम हो गईं। इसके बाद श्रद्धालुओं ने लंगर में भोजन किया और विभिन्न प्रकार के पकवान और मिष्ठानों का स्वाद लिया। इसके बाद विश्राम गृह में पंखे और कूलर की ठंडी हवा के नीचे विश्राम भी किया। लंगर में स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

----------------------------------
हाईटेक लंगर में क्या है सुविधाएं
देसी घी में बनाया जाता है पूरा भोजन। सुबह की चाय से लेकर रात के भोजन में मिलते हैं कई तरह के व्यंजन
एक हजार यात्री के रहने का है इंतजाम। यात्रियों के लिए भोजन के बाद हलवा, खीर, गुलाब जामुन, जलेबी या आइसक्रीम में से एक सामग्री रहती है तैयार । 100 के करीब सेवादार खाना बनाने और परोसने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के लिए यहां 60 शौचालय बनाए गए हैं, जिनमें से 30 महिलाओं और 30 पुरुषों के लिए है। पूरा लंगर सीसीटीवी कैमरे में कैद होता है। बाहर से आने वाले यात्री वाहनों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस और सीआरपीएफ के जवान दिन रात यात्रियों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं।
--------------------------------------
अमरनाथ यात्रियों के लिए प्रदेश में सबसे बड़ा है यह लंगर
मंडल के सदस्य एवं पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने बताया कि भोले बाबा के दर्शनों को जाने वाले हजारों यात्री इस लंगर में रुककर आराम करते हैं और भोजन ग्रहण करते हैं। उनके लिए हर व्यवस्था की गई है। 22 वर्ष पहले जब यह लंगर यहां शुरू किया गया था तो यहां सिर्फ कुछ टीन के शेड थे, लेकिन अब लोगों के सहयोग से एक बड़ा पक्का हाल बनाया गया है। जहां एक हजार से अधिक यात्री आराम से रह सकते हैं। भोले शंकर की कृपा से और यहां सेवा करने वाले सेवादारों के सहयोग से यह लंगर प्रदेश का सबसे बड़ा लंगर बन गया है। जिसे बाबा बर्फानी सेवा मंडल मोगा पंजाब वाले चला रहे हैं और हमें भी गर्व है कि हम इस मंडल का सदस्य हैं। स्थानीय लोगों का भी यहां अहम योगदान रहता है। उन्होंने कहा कोरोना महामारी के चलते 2 वर्ष अमरनाथ यात्रा नहीं हो पाई। इस बार श्रद्धालुओं में बहुत उत्साह है उतना ही उत्साह यहां काम कर रहे सेवादारों में है।

----------------------------
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बेखौफ होकर करें यात्रा
एसएसपी आरसी कोतवाल ने यहां यात्रियों को संबोधित करते हुए सुरक्षा के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा दुश्मन नहीं चाहते हैं कि यह यात्रा सफल हो। लेकिन हमारी ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, बेखौफ होकर यात्रा करें। उन्होंने यात्रियों को कुछ एहतियात बरतने की सलाह देते हुए कहा कि चलने से पहले अपने वाहन की ऊपर नीचे से अच्छे से जांच करें। कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed