{"_id":"679fdcedbcb275ff7d0980ac","slug":"khajuria-community-celebrate-mail-kathua-news-c-201-1-knt1002-117059-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: खजूरिया बिरादरी ने धूमधाम से मनाई वार्षिक मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: खजूरिया बिरादरी ने धूमधाम से मनाई वार्षिक मेल
विज्ञापन
हीरानगर में दाती माता के पवित्र स्थल पर माथा टेककर आशीर्वाद लेते श्रद्धाल। - संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। खजूरिया बिरादरी की वार्षिक मेल रविवार को हीरानगर कस्बे में स्थित दाती माता के पवित्र स्थल पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने दाती माता के चरणों में शीश नवाया और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
रंग-बिरंगी चुनारियों से सजे मंदिर में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इसके बाद भजन संकीर्तन और हवन पूजन किया गया। कार्यक्रम संपन्न होने पर महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब, कठुआ, सांबा, जम्मू और अन्य राज्यों से आए खजूरिया बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लिया और पवित्र स्थल की परिक्रमा कर मन्नतें मांगी।
धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत कुलदेवी को भोग लगाया गया, जिसके बाद विशाल भंडारा श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। भंडारे में कई प्रकार के पकवान और मिष्ठान के स्टाल भी लगाए गए थे। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने यहां प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान आयोजक समिति और बिरादरी के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा यह मेल वर्षों से भाईचारे और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। उन्होंने इसे सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया और इसे आने वाले वर्षों में और भव्य रूप देने का संकल्प लिया।