फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua, protest against police

Kathua News: बेटे की मौत के पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, परिजनों ने सड़क जाम कर मांगा इंसाफ

Tue, 07 Nov 2023 12:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 07 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
kathua, protest against police
एक नवंबर को लखनपुर के जगतपुर निवासी ने फंदा लगा कर दी थी जान, सिटी थाना प्रभारी के आश्वासन पर हुए शांत
विज्ञापन

ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज करने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बेटे की मौत के पांच दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को परिजनों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने जिला पुलिस मुख्यालय के समक्ष कॉलेज रोड को आधा घंटा जाम कर इंसाफ की गुहार लगाई। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कठुआ सिटी थाना प्रभारी सुधीर सढोत्रा ने आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कर यातायात बहाल करवाया।
जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना के अंतर्गत जगतपुर गांव में एक नवंबर को 23 वर्षीय युवक मनीष कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस पर मृतक के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने सोमवार को रोष जताया है। वहीं, प्रदर्शन के बाद लखनपुर थाना के प्रभारी डीएसपी डीआर सुभाष चंद्र से मुलाकात कर इंसाफ की गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर ससुराल के कुछ लोगों को थाने बुला पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उन्हें हिरासत में लिया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए। वहीं, उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और दोषियों को बचाने का प्रयास किया गया तो वह फिर से सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल मृतक के भाई आकाश ने बताया कि लखनपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन अभी तक न तो कोई गिरफ्तारी हुई है और न ही किसी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं, जांच अधिकारी बार-बार उन्हें ही थाने में बुला कर परेशान कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि पुलिस उन्हें इंसाफ देने के बजाए आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। पीड़ित परिवार के समर्थन में आए बसपा प्रदेश अध्यक्ष सोमराज मजोत्रा ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व युवक की शादी हुई थी। इसके बाद से बाद पत्नी के व्यवहार से परेशान रहता था। आत्महत्या से एक दिन पहले भी वह ससुराल में आठ माह की बच्ची से मिलने के लिए गया था। जहां उसके साथ मारपीट की गई और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इस घटना से व्यथित होकर उसने आत्महत्या की है। उन्होंने पुलिस से ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां का रो-रो कर था बुरा हाल, बार-बार हो रही थी अचेत
प्रदर्शन में शामिल मृतक की मां का बुरा हाल था। वह बार-बार अचेत हो रही थीं। लेकिन होश में आने के बाद बार-बार उसके मुंह से बस एक ही आवाज आ रही थी कि उसके बेटे की हत्या हुई है। इसलिए उन्हें इंसाफ दिया जाए। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से बहू का व्यवहार ठीक नहीं था। इस कारण परेशान होकर बेटे ने आत्महत्या का कदम उठाया है। लिहाजा ससुराल के लोगों को सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed