फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, unity march news

Kathua News: कठुआ में यूनिटी मार्च शुरू, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह हुए शामिल

Fri, 17 Oct 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 17 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
kathua news, unity march news
शहर में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग लेते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह। संवाद
कठुआ। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित हो रहे ‘एक भारत, अखंड भारत’ अभियान के तहत कठुआ में यूनिटी मार्च का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

यह मार्च राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ परिसर में संपन्न हुआ। मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करने के उद्देश्य होने वाले इस आयोजन के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यदि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अपने गृह मंत्री सरदार पटेल को जम्मू-कश्मीर को उसी तरह संभालने की स्वतंत्रता दी होती जैसे वे अन्य रियासतों को संभाल रहे थे तो आज पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर का मुद्दा ही नहीं होता।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरदार पटेल के समय पर हस्तक्षेप के कारण भारतीय सेना श्रीनगर तक पहुंच सकी और कबायली हमले को रोका गया। जब सेना पीओजेके को वापस लेने के करीब थी तब नेहरू ने बिना कैबिनेट की सलाह के एकतरफा युद्धविराम की घोषणा कर दी। इससे पीओजेके का निर्माण हुआ। डॉ. सिंह ने सरदार पटेल और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को स्वतंत्र भारत के सबसे कम आंके गए राष्ट्रनायकों में बताया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों को भारत में मिलाकर एक अखंड राष्ट्र की नींव रखी। डॉ. सिंह ने बताया कि यह अभियान 6 अक्टूबर से डिजिटल रूप में शुरू हुआ है और दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक जिले में 8–10 किलोमीटर की पदयात्राएं होंगी जिनसे पहले निबंध प्रतियोगिता, सेमिनार जैसे संकल्प लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान का समापन 26 नवंबर को संविधान दिवस पर सरदार पटेल के जन्मस्थान करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक ऐतिहासिक मार्च के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed