फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, tiranga campaign news, bjym news

Kathua News: भाजयुमो ने शहीदी चाैक से निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 08 Dec 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 08 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
kathua news, tiranga campaign news, bjym news
कठुआ में तिरंगा रैली निकालते भाजपाई। संवाद - फोटो : संवाद
शहीदों को श्रद्धांजलि और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देने का संकल्प
विज्ञापन

कठुआ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (शहरी मंडल) ने शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता के जयघोष के साथ शहीदी चौक से मुखर्जी चौक तक निकाली गई यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओंं ने भाग लिया।
उन्होंने देश की आजादी से लेकर सीमाओं की रक्षा करते अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। भाजयुमो के जिला महासचिव मयंक भगोत्रा की अगुवाई में निकाली गई यात्रा में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शहर की सड़कों पर मार्च किया और और देश की अखंडता एवं समृद्धि के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पूरे देश में 10 से 15 अगस्त तक इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो ने इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को एकजुट कर उनके जोश और ऊर्जा को भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में लगाने का संदेश दिया। वहीं, भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष राहुलदेव शर्मा ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश की अस्मिता, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। युवाओं को इसकी गरिमा को समझाने और उन्हें देशहित में कार्य करने के लिए यात्रा के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान न केवल राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है, बल्कि नागरिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी करता है।

तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमनाथ डोगरा, भाजपा जिला अध्यक्ष उपदेश अंदोत्रा, जिला सचिव रविंद्र पठानिया, पूर्व सरपंच नगरी बिक्की शर्मा, वरिष्ठ नेता भाजपा अक्षय भारती, भाजयुमो जिला महासचिव जसबीर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed