{"_id":"64705541825514049206fe53","slug":"kathua-news-police-arrested-two-accused-from-samba-in-chadwal-robbery-case-weapons-also-seized-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: चड़वाल डकैती मामले में पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार, हथियार भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: चड़वाल डकैती मामले में पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
Fri, 26 May 2023 02:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 26 May 2023 02:14 PM IST
सार
चड़वाल डकैती मामले में पुलिस ने सांबा में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने हथियार भी जब्त किए हैं। वारदात में एक अन्य आरोपी भी शामिल था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
Rajbagh Police Station
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला कठुआ के चड़वाल में बीते दिनों हुई डकैती की मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सांबा में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने हथियार भी जब्त किए हैं। वारदात में एक अन्य आरोपी भी शामिल था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कठुआ पुलिस ने सांबा पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार तड़के सुबह सांबा के वार्ड पांच में दबिश दी। पुलिस ने यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो पिस्टल, चार मैगजीन, करीब 30 राउंड, एक धारदार हथियार बरामद किया है। पुलिस आरोपियों को अपने साथ राजबाग थाने ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 18 मई को कठुआ जिले की तहसील हीरानगर के साथ लगते चढ़वाल में लूट का मामला सामने आया था। पीड़ित ने बताया था कि तीन लुटेरों ने तेजधार हथियार और पिस्तौल के दम पर उसकी दुकान से लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए थे। लुटेरों की ये वारदात सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई थी।
विज्ञापन