फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, meeting news, police public meeting news

Kathua News: लोगों ने बैठक में उठाए पुलिस व प्रशासन से जुड़े जनहित के मुद्दे

Mon, 28 Jul 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 28 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
kathua news, meeting news, police public meeting news
कठुआ के चक दराब खां क्षेत्र में पुलिस कम्युनिटी पार्टनरशिप ग्रुप बैठक का किया गया आयोजन
विज्ञापन

कठुआ। चक दराब खां क्षेत्र में पुलिस कम्युनिटी पार्टनरशिप ग्रुप बैठक का आयोजन किया गया। एसएसपी शोभित सक्सेना के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीएसपी मुख्यालय रविंदर सिंह ने की।
बैठक में गांव के गणमान्य नागरिकों और समाजसेवी सदस्यों ने भाग लिया। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से संबंधित विभिन्न जनहित के मुद्दे उठाए। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पुलिस से संबंधित शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा जबकि प्रशासनिक मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में डीएसपी मुख्यालय ने कहा कि कठुआ पुलिस नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग कर कठुआ को नशामुक्त जिला बनाने में भागीदार बनने की अपील की है। नागरिकों ने पुलिस के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर निगरानी रखें। बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर कठुआ सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप चिब और पुलिस पोस्ट नगरी के प्रभारी पीएसआई रविंदर ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed