फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

अतिक्रमण अभियान के नाम पर उत्पीड़न कर रहे अधिकारी: व्यापारी

Fri, 27 Oct 2023 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 27 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
kathua news
दूसरे दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, मेन बाजार में पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची थी नगर परिषद की टीम
विज्ञापन

मेन बाजार के दुकानदारों ने जताई नाराजगी, कहा-त्योहारी सीजन में कर रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार दूसरे दिन भी अभियान जारी रहा। इस दौरान नगर परिषद की टीम भारी पुलिस बल के साथ मेन बाजार पहुंची तो दुकानदारों ने रोज की जा रही कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। दुकानदारों ने कहा कि स्थानीय लोगों को अतिक्रमण अभियान के नाम पर नगर परिषद के अधिकारी उत्पीड़न कर रहे हैं। बाहरी राज्यों से आकर यहां सड़कों पर दुकानें सजाने वाले लोगों पर परिषद अधिकारी कार्रवाई नहीं करते। जबकि अतिक्रमण हटाने के नाम पर स्थानीय दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है।
दुकानदारों ने मांग करते हुए कहा कि एक नवंबर करवाचौथ पर्व तक कोई अधिकारी मेन बाजार में दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए नहीं आए। केवल बाहरी राज्यों से आए फड़ी वालों पर कार्रवाई की जाए। इससे बाजार में लोगों को अतिक्रमण से दिक्कत पेश नहीं आएगी। वहीं, परिषद अधिकारियों ने दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शहर में रेहड़ी, फड़ी लगाने वाले प्रवासी लोगों के आधार कार्ड चेक किए जाएंगे और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


टैक्स देते हैं दुकानदार और कमाई कर रहे प्रवासी
इस दौरान, स्थानीय दुकानदार मोहिंदर सिंह ने कहा कि पिछले 6 महीने से दुकानदार मंदी की मार झेल रहे हैं। बार-बार नगर परिषद अधिकारी आकर दुकानदारों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेन बाजार में सरकारी जमीन पर फड़ी लगाने पर कुछ दुकानदार प्रवासी फड़ी वालों से 200 से 500 रुपये रोजाना की वसूली कर रहे हैं। जिससे बाकी दुकानदारों की दुकानदारी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के आने से बाजारों में बन जाता है दहशत का माहौल
मोहिंदर सिंह ने कहा कि आए दिन नगर परिषद के अधिकारी बाजार में पुलिस बल के साथ पहुंचते हैं। जिससे दहशत का माहौल बन जाता है। ग्राहक भी डर जाते हैं। उन्होंने कहा कि करवाचौथ तक बाजारों में रौनक है। तब तक पुलिस मेन बाजार में न आए। केवल नगर परिषद का एक कर्मचारी आए और अतिक्रमण कर बैठे फड़ी वालों को जुर्माना किया जाए। इससे कोई अफरातफरी भी नहीं मचेगी और उनकी दुकानदारी भी प्रभावित नहीं होगी।
आशापूर्णी मंदिर के पास निकलने को रास्ता नहीं, कार्रवाई नहीं करते अधिकारी
दुकानदारों ने कहा कि मेन बाजार स्थित आशापूर्णी मंदिर के पास इतना अतिक्रमण हो चुका है कि वहां से पैदल गुजरने में भी दिक्कत होती है। बाहरी लोगों ने वहां गलियों पर अतिक्रमण कर रखा है। लेकिन, वहां कार्रवाई करने के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचता।

2 करोड़ की दुकान और सामान बाहर सड़क पर लगाया
नगर परिषद अधिकारी ओंकार शर्मा ने कहा कि बाजार में ऐसे दुकानदार भी हैं, जिनकी दुकान की कीमत 2 करोड़ है। लेकिन, वह दुकानों में सामान रखने की बजाए बाहर सड़क पर सामान रखकर बेचते हैं। कई बार समझाया पर कार्रवाई के लिए मजबूर किया जाता है। कई दुकानदार रोजाना का 2 हजार रुपये लेकर अपनी दुकान के बाहर फड़ी लगवा रहे हैं। शुक्रवार को थाना प्रभारी को साथ लेकर बाहरी लोगों के आधार कार्ड चेक किए जाएंगे। शहर में व्यवस्थित ट्रैफिक के लिए दुकानदारों को सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed