फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: जेल में राजपूत सभा सदस्यों से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने भाजपा पर साधा निशाना

Thu, 24 Aug 2023 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 24 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक प्रधान एवं पूर्व मंत्री रमण भल्ला बुधवार दोपहर कठुआ जेल पहुंचे। वहां उन्होंने जेल में बंद राजपूत सभा पदाधिकारियों से मुलाकात की इच्छा जताई। लेकिन, जेल प्रशासन ने मुलाकात कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद भड़के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जेल के बाहर नारेबाजी शुरु की। प्रदर्शनकारियों ने डोगरा एकता, जम्मू एकता जिंदाबाद और ''जेल के ताले टूटेंगे, हमारे साथी छूटेंगे'' के नारे लगाए। इसके बाद कठुआ कांग्रेस ने देर शाम शहर में कैंडल मार्च भी निकाला।

रमण भल्ला ने कहा कि वह अपने साथियों से मुलाकात करने के लिए कठुआ जेल में पहुंचे थे। जेल प्रशासन को पहले से सूचित किया गया था। लेकिन मुलाकात नहीं हुई। जिसकी जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। भल्ला ने कहा कि जिन लोगों को जेल में बंद किया गया है, वह कोई देश विरोधी काम नहीं कर रहे थे। वह देश प्रेमी हैं और अपनी आवाज सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए संघर्षरत थे। नितिन गडकरी ने खुद कहा था कि वह उक्त 60 किलोमीटर एरिया के भीतर टोल को हटवा देंगे। लोग फिर भी सरकारी लूट का शिकार बनते रहे। लेकिन, अब तरनाह पुल टूट चुका है और सड़कें भी बदहाल हैं। ऐसे में युवा राजपूत सभा के साथी इस टोल को हटाने की जायज मांग कर रहे थे। जायज मांग को देखते हुए उन्हें कई संगठनों का साथ भी मिला। लेकिन, पुलिस प्रशासन ने रात के अंधेरे में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जोकि, निदंनीय कृत्य है। उन्होंने कहा कि युवा राजपूत सभा के सदस्यों को तुरंत रिहा किया जाए, टोल प्लाजा हटाया जाए। अन्यथा आवाम सड़कों पर उतरेगी। भाजपा 2024 का जो सपना देख रही है, उसके टूटने की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed