फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया विलय दिवस

Fri, 27 Oct 2023 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 27 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जम्मू-कश्मीर के देश में विलय को भारतीय जनता पार्टी ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। शहर के मुखर्जी चौक स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्थल पर एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान आतिशबाजी कर और मिठाई बांट राज्य के देश में विलय की खुशी को सांझा किया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए और राज्य को देश का अभिन्न अंग कहा।



इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमनाथ डोगरा ने कहा कि हर जम्मू कश्मीर को इस दिन की खुशी होनी चाहिए कि आज वह भारतीय कहलाने के लायक बने हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के अवाम को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भी आभारी रहना चाहिए जिनकी शहादत की बदौलत राज्य से परमिट सिस्टम हटा दिया गया और आज जम्मू कश्मीर देश का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि अग्रेजों से मिली आजादी के बाद देश की 565 रियासतों ने भारत में विलय कर लिया था। लेकिन जम्मू कश्मीर एक मात्र राज्य था जिसका भारत में विलय नही हो सका था। इसका एक मात्र कारण यह रहा था कि देश की अन्य रियासतों के साथ विलय के लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल ने संपर्क किया था जबकि जम्मू कश्मीर के बारे में सारे मामलों को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर रहे। जिनका महाराजा हरि सिंह के साथ संवाद बेहतर नही था। कबाइलों के हमले के बाद महाराजा ने जो एतिहासिक फैसला लेते हुए भारत के साथ विलय किया। लेकिन कुछ राजनेताओं ने अपने सियासी फायदे के लिए यहां पर दो विधान और दो निशान लागू करवाएं हैं। वहीं इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान सुषमा शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा है और इसे देश से अलग करार देने वाला कभी देश का हितैषी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर 1947 के दिन महाराजा हरि सिंह ने जम्मू कश्मीर का भारत के साथ पूर्ण विलय किया था। लिहाजा यह हम सभी महाराजा के आभारी है। क्योंकि इस विलय के साथ जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन पाया। इस मौके पर जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बब्लू, जिला प्रधान गोपाल महाजन, उपदेश अंदोत्रा, डॉ नरेंद्र सिंह जसरोटिया, पुरुषोत्तम शर्मा, हरिश चंद्र चिंगारी, राहुल देव शर्मा, शिवदेव सिंह, सुरेखा कुमारी, मोहन सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed