फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: सड़क पर बने गड्ढों की वजह से चलना हुआ दूभर

Fri, 25 Aug 2023 12:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 25 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटी किशनपुर पंचायत से नगर कमेटी के वार्ड 4 और 5 मडूईं को जोड़ने वाली सड़क के कई स्थानों पर गहरे गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक बाबू शर्मा, दर्शन सिंह, रविंद्र कुमार और जीवन कुमार ने बताया कि किशनपुर पंचायत से नगर कमेटी के वार्ड 4 और 5 को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए सरकार ने कई वर्ष पूर्व लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया था, लेकिन सड़क की देखरेख के अभाव में मौजूदा समय में सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं।

लोगों ने कहा कि सड़क के ज्यादातर स्थानों पर पानी की निकासी के प्रबंध नहीं किए गए हैं, इस कारण बारिश का पानी सड़क से होकर बहता है और इससे सड़क टूट रही है। लोगों ने कहा कि हर रोज इस सड़क के माध्यम से नगर कमेटी के वार्ड 4 और 5 के साथ-साथ किशनपुर पंचायत के कई लोग वाहनों के माध्यम से सफर करते हैं और कई विद्यार्थी इस सड़क पर पैदल आवागमन कर के बिलावर और किशनपुर में स्थित सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए आते जाते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि यह सर्कुलर सड़क बिलावर कस्बे को किशनपुर पंचायत के साथ जोड़ती है और लगभग 4000 की आबादी इसी सड़क से होकर वाहनों पर या फिर पैदल आवागमन करती है। लोगों ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व इस सड़क पर तारकोल बिछाई गई थी जो कई स्थानों से उखड़ गई है। सड़क पर पानी की निकासी के प्रबंध करने के साथ-साथ सड़क के बीचो-बीच बने गहरे गढ़ों को भरने के लिए कई बार नगर कमेटी से मांग की है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। समस्या से अवगत होने के बावजूद भी नगर कमेटी ने आज तक सड़क पर बने गहरे गड्ढों को नहीं भरा और न ही सड़क किनारे पानी की निकासी के प्रबंध किए गए। लोगों ने नगर कमेटी से मांग की है कि किशनपुर पंचायत के वार्ड 7 से नगर कमेटी के वार्ड 4 और 5 को जोड़ने वाली सर्कुलर सड़क की मरम्मत करवाई जाए ताकि वाहन चालकों के साथ-साथ आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed