फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: मुख्य बस स्टैंड के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान

Fri, 25 Aug 2023 12:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 25 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सरजीवन सिंह, राजेश सिंह, गिरधारी लाल, संजय कुमार और अन्य लोगों ने बताया कि बिलावर के मुख्य बस स्टैंड के पास डेढ़ फुट से अधिक गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिसके कारण सड़क पर पैदल आवागमन करने वालों को परेशानियां उठानी पड़ती है।

लोगों ने बताया कि पानी की निकासी के प्रबंध न होने के कारण मुख्य बस स्टैंड के पास लगभग 40 फुट लंबी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और पानी के तेज बहाव के कारण गहरे गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों से सबसे अधिक परेशानियां दो पहिया वाहन चालकों और छोटे चार पहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही हैं। कई बार छोटे वाहन गहरे गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे छोटे वाहनों को नुकसान पहुंचता है। लोगों ने कहा कि कई वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क का निर्माण किया था। अब यह सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। टूटी सड़क के नजदीक ही लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता का कार्यालय भी है लेकिन संबंधित विभाग का ध्यान इस टूटी सड़क की ओर जाता ही नहीं। लोगों ने लोग निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द मुख्य बस स्टैंड के पास बने गहरे गड्ढों में आरबीएम भरा जाए, जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ बस स्टैंड की तरफ पैदल आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed