{"_id":"64846829d9b0b86d8b0fa043","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1002-84-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तीन दिन से खराब है ट्रांसफार्मर, नहीं बदल रहा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तीन दिन से खराब है ट्रांसफार्मर, नहीं बदल रहा विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। तापमान बढ़ते ही बिजली संकट गहराना शुरू हो गया है। पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से परेशान फला पुर गांव की महिलाओं ने शनिवार को विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सूचना देने के बाद भी विभाग ट्रांसफार्मर नहीं बदल रहा। चेतावनी दी कि सोमवार से पहले ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो सड़कों पर बैठकर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
स्थानीय पंच राजकुमारी ने कहा तपती गर्मी में जहां एक घंटा भी बिना बिजली के घर में रहना मुश्किल है, ऐसे में हम पिछले तीन दिनों से बिना बिजली के रह रहे हैं। तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब हुआ इसकी जानकारी गांव के लोगों ने तुरंत विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन अफसोस की बात है कि तीन दिन बीतने के बाद भी विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उनकी सुध लेने यहां नहीं आया। उन्होंने कहा अगर बिजली के बिल भेजने में देरी नहीं होती है तो फिर ट्रांसफार्मर बदलने में देरी क्यों। तीन दिन से बिजली बंद होने के कारण घरों में लगे इनवर्टर भी बंद हो चुके हैं। बच्चे बुजुर्ग सब पूरी रात जाग कर गुजार रहे हैं। बिजली न होने के कारण पीने के पानी की किल्लत भी बढ़ने लगी है। प्रदर्शन में शामिल अन्य महिलाओं ने कहा कि अगर विभाग ने उनकी परेशानी को समझते हुए सोमवार से पहले नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया तो वह विभाग के खिलाफ सड़कों पर धरना देंगी। प्रदर्शन में विमला देवी, रानू देवी, देवो रानी आदि भी शामिल रहीं। वहीं इसी गांव का एक शिष्टमंडल ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों से भी मिला।