फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: योजनाओं का लाभ लाभार्थी तक पहुंचाएं, जरूरमंद कोई वंचित न रह जाए

Fri, 12 May 2023 12:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 12 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिला उपायुक्त कठुआ डॉ. राकेश मिन्हास ने वीरवार को आईसीडीएस और समाज कल्याण विभाग के कामकाज की समीक्षा की। जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान इन विभागों के तहत चलाई जा रही एवं प्रस्तावित योजनाओं को अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ कहा कि कोई जरूरतमंद योजनाओं से वंचित न रहे इसका विशेष ध्यान रखे।

बैठक की शुरुआत में पीओ आईसीडीएस (एकीकृत बाल विकास योजना) ने जिले में लागू की जा रही कई केंद्रीय और केंद्र शासित प्रदेशों की योजनाओं की स्थिति का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने बैठक में बताया कि जिले में 1641 आंगनबाड़ी केंद्र कार्यरत हैं, जिनमें कुल आंगनबाडी केंद्रों में से 99.15 प्रतिशत की जियो टैगिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। बैठक में यह भी बताया गया कि लाडली बेटी योजना के अंतर्गत 2807 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। इसके अलावा, पीओ आईसीडीएस ने पूरक पोषण, स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (पीएमएमवीवाई), पोषण अभियान, किशोरियों के लिए योजना (एसएजी), बीबीबीपी और लाडली बेटी जैसी विभिन्न योजनाओं के तहत की गई गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। जिला उपायुक्त ने आईसीडीएस के क्षेत्र पदाधिकारियों को अपने संबंधित क्षेत्रों में सभी योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य, आईसीडीएस और शिक्षा क्षेत्रों की योजनाओं के 100 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अंतर-विभागीय समन्वय बनाए रखने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed